आगरालीक्स…आगरा में झपट्टा मारकर मोबाइल व पर्स लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस ने पकड़े. मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली..
आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में झपट्टा मारकर मोबाइल व पर्स आदि छीनकर ले जाने वाली वारदातों में शामिल तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है. मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हो गया. पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को अरेस्ट कर लिया. तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.झपट्टा मारकर मोबाइल और नकदी छीनने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। शातिर ऑटो में बैठकर भाग रहे थे.
एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि एत्माद्दौला थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नकदी और मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना पर पुलिस ने प्रकाश नगर के पास पुरानी पुलिया पर घेराबंदी की. इसी दौरान सामने से एक ऑटो आता दिखाई दिया. पुलिस को देख ऑटो कच्चे रास्ते की ओर भगाने लगे.. पीछा करने पर पुलिस टीम पर शातिरों ने फायरिंग कर दी.
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में ऑटो में बैठे शातिर इमरान पुत्र जमील के पैर में गोली. वह वहीं गिर पड़ा. पुलिस ने घेराबंदी कर इमरान के उसके दो अन्य साथियों सानू और अल्ताफ पुत्र अब्बास अली को गिरफ्तार कर लिया. शातिरों के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस के अलावा लूटी गई 4 हजार की नगदी में से 3 हजार नकद और छीना गया मोबाइल बरामद किया है. घायल इमरान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.