आगरालीक्स…Agra News: आगरा के संजय प्लेस में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज किया गया मुकदमा। ( Agra News: FIR Lodge for Molesting girl in Sanjay Place#Agra)
आगरा में सोमवार को 24 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक भी दिखाई दे रहा है और कुछ युवकों के हंसने की भी आवाज आ रही है। पुलिस ने वीडियो वायरल होने की जांच की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो की प्रारंभिक जांच में घटनास्थल संजय प्लेस के स्काई टावर के पास का है, जहां किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गुफा मॉडल शॉप के पास से युवक किशोरी को लेकर आए, इसका एक युवक ने वीडियो भी बनाया।
पुलिस ने अपनी तरफ से दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में संजय प्लेस चौकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में करबला न्यू आगरा के जुनैद और आसिफ की पहचान हो गई है उनकी धरपकड़ में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। साथ ही किशोरी का भी पता लगाया जा रहा है, किशोरी सड़क पर रहकर गुजर बसर करने वाली लग रही है जिसे युवक गुमराह कर अपने साथ ले आए और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।