आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ डॉ. अतुल कुश्रेष्ठ बने यूपी डायबिटीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष. युवाओं में बढ़ रही डायबिटीज की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में करेंगे काम
उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुए. सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ. इसमें आगरा के वरिष्ठ फिजिशियन और डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ यूपी डायबिटीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चुने गए हैं. डॉ. नानक सरन को अध्यक्ष चुना गया है.युवाओं में डायबिटीज के बढ़ते केसों की रोकथाम के लिए करेंगे काम
यूपी डायबिटीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ प्रदेशभर में युवाओं के अंदर बढ़ रहे डायबिटीज के मामलों की रोकथाम के लिए काम करेंगे और इसके लिए युवाओं को जागरूक करेंगे. डॉ. अतुल कुलश्रेश्ठ वर्तमान में नेशनल प्रेसिडेंट, जेरियाट्रिक सोसाइटी आफ इंडिया और साइंटिफिक सेक्रेटरी आगरा डायबिटीज फोरम भी हैं.
एसोसिएशन में अध्यक्ष के रूप में डॉ. नानक सरन को चुना गया है. इसके अलावा डॉ. सौरभ श्रीवास्तव को सचिव, डॉ. शिवम वर्मा को संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. अभय श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. सुदीप सिरकर को चुना गया है.