आगरालीक्स…जीएसटी में 12% और 28% वाले स्लैब होंगे खत्म…केवल दो स्लैब 5%और 18% को मिली मंजूरी. जानिए इससे रोजाना इस्तेमाल होने वाली कौन—कौन सी चीजें होंगी सस्ती..कब से हो सकती हैं ये दरें लागू
सरकार की ओर से जीएसटी को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है. अभी तक जीएसटी में चार स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% थे लेकिन अब इनमें से सिर्फ दो स्लैब का प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल के पास जाएगा जो इस पर अंतिम फैसला लेगी. जीएसटी काउंसिल के मंत्रियों के समूह ने जीएसटी के 12% और 28% स्लैब को कट कर दिया है और अब केवल 5% और 18% स्लैब को ही मंजूरी दे दी है. लग्जरी आइटम्स 40% के दायरे में आएंगे.गुरुवार को ग्रुप आफ मिनिस्टर्स की बैठक में संयोजक सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें 12% और 28% के जीएसटी स्लैब को खत्म् करने की बात है. इसे जीएसटीर काउंसिल के पास भेजा गया है जो इस पर फैसला लेगी.
प्रधानमंत्री ने कहा था जीएसटी पर दिवाली पर होगा बड़ा तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा था कि इस साल दीवाली में बड़ा तोहफा मिलने वाला है. हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉम्र्स लेकर आ रहे हैं. सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम कर देंगे, रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी और लोगों को बहुत फायदा होगा.
सूखे मेवे, ब्रांडेड नमकीन, टूथ पाउडर, टूथ पेस्ट, साबुन, हेयर आयल, समान्य एंटीबायोटिक्स, पेनकिलर दवाएं, प्रोसेस्ड फूड, स्नैक्स, फ्रोजर सब्जियां, कुछ मोबाइल, कुछ कंप्यूटर, सिलाई मशीन, इनके अलावा बिना बिजल7ी वाले पानी केफिल्टर, इलेक्ट्रिक आयरन, वैक्यूम कलीनर, एक हजार से ज्यादा के रेडीमेडकपड़े. 500 से 1000 रुपये की रेंज वाले जूते, ज्यादातर वैक्सीन, साइकिल, बर्तन पर भी कम टैक्स लगेगा.