आगरालीक्स…तेजी से बढ़ते कैंसर मरीजों के लिए सर्जरी के अलावा सहानुभूति पूर्ण वातावरण भी जरूरी. हेल्थ वर्कर की जिम्मेदारी सबसे अहम. आगरा के एसएन में कैंसर रजिस्ट्री एवं स्क्रीनिंग पर हुई सीएमई…डॉक्टरों ने दी अहम जानकारियां..
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के इंस्टिट्यूशनल हॉस्पिटल बेस्ड कैंसर रजिस्ट्री कमेटी एवं आईसीएमआर एनसीडी आईआर के संयुक्त तत्वाधान से “कैंसर रजिस्ट्री एवं स्क्रीनिंग“ विषय पर एक सीएमई का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रिंसिपल एवं डीन डॉ प्रशांत गुप्ता रहे. उन्होंने एसएनएमसी में तेजी से बढ़ रहे कैंसर मरीजों के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कैंसर मरीजों को रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी एवं सर्जरी के अलावा, एक प्रॉपर काउंसलिंग की आवयश्कता भी होती है। उनके इलाज के लिए एक सहानुभूति पूर्ण वातावरण देना हेल्थ वर्कर की ज़िम्मेदारी होती है। एसएन में कैंसर के इलाज के लिए अब सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है।इसके अतिरिक्त उन्होंने कैंसर के प्रिवेंशन पर भी ध्यान देने पर जोर दिया।गेस्ट ऑफ़ ऑनर, सीएमओ डॉ अरुण श्रीवास्तव एवं चीफ गेस्ट डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा द्वीप प्रजवल्लन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने हर हेल्थ वर्कर को कैंसर स्क्रीनिंग के लिए जागरूक करने के लिए इस तरह के सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम की आवश्यकता बताई। आईसीएमआर -बेंगलुरु से आए मुख्य व्यक्ता डॉ गोकुल एस, ने सर्वप्रथम कैंसर रजिस्ट्री की आवयश्कता एवं इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने कैंसर की आईसीडी कोडिंग के बारे में विस्तार में जानकारी दी।
डॉ गीतू सिंह, सह आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन ने कैंसर के वर्तमान आंकड़ों के बारे में बताया और कैंसर के बदलते रूख के बारे में प्रकाश डाला। डॉ पूजा अग्रवाल, आचार्य, पैथोलॉजी विभाग ने ओरल कैंसर स्क्रीनिंग के बारे में व्याख्यान दिया। डॉ अखिल प्रताप सिंह, सह आचार्य, नाक कान गला विभाग ने एक पैनल डिस्कशन का संचालन किया जिसका विषय था “ ब्रिजिंग द गैप फ्रॉम प्राइमरी टू टर्शरी सेंटर “ जिसमे पैनलिस्ट-डॉ सरीना अग्रवाल ( फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज), डॉ सोनिया भट्ट ( एफ एच मेडिकल कॉलेज), डॉ वरुण अग्रवाल, डॉ गोकुल एस, डॉ गीतू सिंह अवम् डॉ सुरभि गुप्ता रहे। डॉ विशाल सिंह, हेड मानसिक रोग विभाग ने टोबैक सैसेशन पर बहुत ही रोचक और महत्पूर्ण जानकारी दी। डॉ जूही सिंघल, आचार्य, सर्जरी विभाग ने ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के बारे में बहुत सरल भाषा में सबको जानकारी दी। डॉ सुरभि गुप्ता, आचार्य, रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग ने सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में बताया कि २५ वर्ष से ६५ वर्ष की महिलाओं को ५ वर्ष में एक बार एचपीवी टेस्टिंग या एचपीवी अवम् पेप स्मीयर को-टेस्टिंग या पैप स्मीयर हर ३ वर्ष में एक बार करानी चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता, डॉ दिव्या श्रीवास्तव, डॉ रेणु अग्रवाल, डॉ ऋचा जैमन, डॉ उर्वशी , डॉ रेखा रानी, डॉ प्रीति भारद्वाज, डॉ नीतू चौहान , डॉ सर्वेश यादव , डॉ आशुतोष गुप्ता, डॉ राम क्षितिज शर्मा,डॉ तबस्सुम समानी , डॉ परोज की गरिमामय उपस्थिति रही ।कार्यक्रम का संचालन , डॉ पूजा अग्रवाल एवं डॉ गीतू सिंह ने किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पीजी स्टूडेंट्स अवम् नर्सिंग स्टाफ , नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में सीएमई आयोजक डॉ सुरभि गुप्ता अवम् सह आयोजक डॉ अखिल प्रताप सिंह और डॉ गीतू सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया ।