Thursday , 19 November 2026
Home हेल्थ Agra Health News: A four-year-old child with Down syndrome swallowed a locket; it was removed through a complex operation at SN Medical College, Agra
हेल्थ

Agra Health News: A four-year-old child with Down syndrome swallowed a locket; it was removed through a complex operation at SN Medical College, Agra

97

आगरालीक्स…आगरा में चार साल का डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चा लॉकेट को निगल गया. 5 दिन तक आहार नली में जाकर फंसा. एसएन मेडिकल कॉलेज में जटिल आपरेशन से निकाला बाहर. डॉक्टरों ने कहा—विशेष बच्चें की निगरानी जरूरी

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में जटिल आपरेशन कर बच्चे के गले में फंसे लॉकेट को सुरक्षित निकाला गया उसे नया जीवन दिया गया है. यह चार साल का बच्चा डाउन सिंड्रोम से पीड़ित था और पांच दिन तक इस बच्चे के गले में यह लॉकेट फंसा रहा.

जानिए क्या है पूरा मामला
5 दिन से आहार नली में लॉकेट फंसे होने के कारण बच्चे को कुछ भी निगलने में अधिक कठिनाई हो रही थी जिसके बाद परिजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. यहां जांच के दौरान किए गए एक्सरे में बच्चे की आहार नली के ऊपरी हिस्से पर एक घंटी के आकार की बाहरी वस्तु यानी लॉकेट फंसी हुई दिखाई दी.

जटिल ऑपरेशन और टीम का तालमेल
बच्चे की स्थिति और डाउन सिंड्रोम की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया. ईएनटी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता एवं डॉ. अखिल प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में डॉ. सौम्यता ने अत्यंत सावधानीपूर्वक इस जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया और बच्चे की नली में फंसी चपटी बाहरी वस्तु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस संवेदनशील ऑपरेशन को सफल बनाने में एनेस्थीसिया विभाग की टीम का भी अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसका नेतृत्व डॉ. मिहिर एवं डॉ. नीतिका ने किया. ऑपरेशन के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य रूप से भोजन निगल पा रहा है.

अभिभावकों के लिए विशेष संदेश
चिकित्सकों ने इस घटना के माध्यम से सभी अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों और विशेष रूप से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (Children with Special Needs) की निरंतर निगरानी रखना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे बच्चे अनजाने में छोटी या चपटी वस्तुएं मुंह में डाल लेते हैं, जो उनके जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा, “डाउन सिंड्रोम से पीड़ित छोटे बच्चे की आहार नली से फंसी वस्तु निकालना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने पूरी कुशलता से किया है. मैं सभी अभिभावकों से भी आग्रह करता हूं कि वे छोटे और विशेष बच्चों का विशेष ध्यान रखें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Get cataract surgery and lens implantation done for free in Agra. Those in need can register until November 24

आगरालीक्स…आगरा में मोतियाबिंद के आपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण फ्री में कराएं. 24...

हेल्थ

Agra Health News: Patients in Agra with congenital cleft lip, cleft palate, and facial or jaw deformities received free consultations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्मजात कटे होंठ, कटे तालु, चेहरे और जबड़े संबंधी विकृति...

हेल्थ

Agra Health News: World Diabetes Day was observed at Nidhi Eye and Multispecialty Hospital, Agra, as an awareness campaign

आगरालीक्स…विश्व मधुमेह दिवस पर आगरा के निधि आई एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में...

हेल्थ

Agra News: Free awareness and screening camp in Agra on November 14, on the occasion of World Diabetes Day…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में 14 नवंबर को फ्री में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर कराइए चेक....

error: Content is protected !!