आगरालीक्स…आगरा में यमुना का जलस्तर घटा. अलर्ट लेवल से आया नीचे, लेकिन पिनाहट में चंबल आई उफान पर. स्टीमर संचालन बंद
आगरा में तीन दिन से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. 22 अगस्त को यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल को क्रॉस कर गया था लेकिन राहत की बात ये है कि आज यानी शनिवार को दोपहर दो बजे तक यमुना के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है. यह अलर्ट लेवल से नीचे आया है. यमुना में हाईफ्लड लेवर 154.760 मीटर है, डेंजर लेवल 152.400 मीटर पर है और अलर्ट लेवर 151.400 मीटर है. शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 151.600 मीटर के आसपास पहुंच गया था लेकिन आज शनिवार दोपहर दो बजे तक यमुना का जलस्तर 150.915 मीटर आ गया है, यानी जलस्तर में गिरावट आई है. प्रशासन के अनुसार जलस्तर और कम हो सकता है. चंबल नदी में फिर से आया उफानपिनाहट की जीवनदायिनी चंबल नदी में एक बार फिर उफान देखने को मिल रहा है. राजस्थान और मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का पानी चंबल नदी में पहुंचने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे बना मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. प्रभावित हो गया है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने से मना किया है. फिलहाल चंबल नदी का जलस्तर 120 मीटर पर पहुंच चुका है, जो खतरे की स्थिति को दर्शा रहा है. जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते स्टीमर का संचालन भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है.