आगरालीक्स…आगरा में प्रदेशभर के डॉक्टर्स जुटेंगे. कैसे पंजीकरण की व्यवस्था सरल बने, डॉक्टर और मरीजों के संबंध सुधरें. इस पर की जाएगी चर्चा. आगरा में कई वर्षों बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्टेट वर्किंग कमेटी (एसडब्ल्यूसी) आयोजित की जा रही है.
बुधवार को होटल लेमन ट्री में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 30 और 31 अगस्त 2025 को फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में होगा। दो दिवसीय कार्यशाला में पहले दिन शाम 5 बजे से मीटिंग होगी, इसके बाद आगरा में हृदय रोग, घुटना प्रत्यारोपण सहित अत्याधुनिक इलाज की सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी. दूसरे दिन एसडब्ल्यूसी की बैठक में डॉक्टरों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी. साथ ही डॉक्टर और मरीजों के संबंधों को सुधारने पर विचार विमर्श किया जाएगा.पोस्टर विमोचन में ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. शरद गुप्ता, IMA आगरा अध्यक्ष डॉ अनूप दीक्षित, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मुकेश गोयल, IMA आगरा सचिव डॉ रजनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश भारद्वाज, इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. आलोक मित्तल और को-चेयरमैन साइंटिफिक कमेटी व मीडिया प्रवक्ता डॉ. अनुपम गुप्ता उपस्थित रहे. संचालन आईएमए इलेक्ट अध्यक्ष डॉक्टर पंकज नगाइच ने किया। समारोह में डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ हरेंद्र गुप्ता, डॉ डी. वी. शर्मा, डॉ योगेश सिंघल, डॉ अमोद शंकर, डॉ करण रावत मौजूद रहे.
ये होंगे कार्यक्रम30 अगस्त को शाम 5:00 बजे से प्री-एसडब्लूसी सीएमई का आयोजन किया जाएगा. इसमें मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, विशिष्ट अतिथि आईएमए नेशनल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल, फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल शामिल, वरिष्ठ उद्यमी डॉ. रंजना बंसल उपस्थित रहेंगे.
31 अगस्त को सुबह 9:00 बजे ओरियंटेशन होगा. इसके बाद 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्टेट वर्किंग कमेटी की मीटिंग होगी, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.