आगरालीक्स…भाजपा के लिए उसके कार्यकर्ता प्राथमिकता पर. बल्केश्वर मंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष हुए कार्यकर्ताओं से रूबरू. छोटे—छोटे बिंदुओं पर की चर्चा, टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए गुरुवार को संगठनात्मक बैठक एस एस कान्वेंट स्कूल, कमला नगर में हुई। बल्केश्वर मंडल की ओर से आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता पर उनके कार्यकर्ता हैं और वो आज उनसे ही रू-ब-रू होने आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बैठक में अपने साथ डायरी लाने को कहा। छोटे छोटे बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्हें डायरी में नोट करने को कहा।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की धुरी शक्ति केंद्र हैं, उन्हें मजबूत किया जाए। आगामी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम होना है, उसमें सभी की सहभागिता होना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह ने और संचालन मनोज गुप्ता ने किया। इस दौरान उत्तर विधान सभा संयोजक वरुण पाराशर, शरद माहेश्वरी, राज कुमार शाक्य, चंद्रेश गर्ग, पल्लव गुप्ता, सचिन मित्तल, राहुल तिवारी, मोहन सिंह वर्मा, मनोज तौमर, संजीव शर्मा, चन्द्रभान कहरवार, शेरसिंह शाक्य मौजूद रहे।