आगरालीक्स…आगरा में अपनी बेटी को बचाने के लिए हिंसक जंगली जानवर से भिड़ गई थी ये मां. बहादुरी से बच्ची को बचाया. साहस पर प्रशासन ने किया सलाम मिला 25 हजार की सहायता राशि का इनाम…
बाह तहसील अंतर्गत जैतपुर के नौगवां निवासी रीमा पत्नी आशीष को जंगली हिंसक जीव से अपनी बच्ची की जान बचाने वाली साहसी महिला को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर 25 हजार की सहायता राशि का चैक प्रदान किया गया व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर हेमंत कुमार बिंद उप जिलाधिकारी बाह एवं सुधीर गिरी नायब तहसीलदार द्वारा जनप्रतिनिधि लाल सिंह चौहान ब्लॉक प्रमुख बाह और मुन्ना लम्बरदार प्रतिनिधि सांसद के साथ साहसी महिला रीमा गौतम पत्नी आशीष कुमार को ₹25000 का चेक और सम्मान स्वरुप शॉल एवं मिष्ठान प्रदान किया।गौरतलब है कि जब बच्ची घर में खेल रही थी तब दीवार फांदकर हिंसक वन्यजीव ने बच्ची पर हमला कर दिया था, मासूम बच्ची की चीख पुकार सुनकर मां रीमा हिंसक वन्य जीव से भिड़ गई और बच्ची को बचाया था। उपजिला मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार बिंद ने बताया कि हमले से घायल हुई बच्ची अर्पिता पुत्री आशीष निवासी नौगवांहार सैफई मेडिकल हॉस्पिटल में 20 अगस्त से 26 अगस्त तक भर्ती रही. बच्ची की हालत में सुधार होने के कारण बच्ची को को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।