Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Enthusiasm among traders regarding Janakpuri being decorated in Kamla Nagar, Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm among traders regarding Janakpuri being decorated in Kamla Nagar, Agra…#agranews

440

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में सज रही जनकपुरी को लेकर व्यापारियों में उत्साह. बोले—श्रीराम के स्वागत के लिए तन, मन, धन से तत्पर. दीवाली की तरह रोशनी से सजाएंगे अपने प्रतिष्ठान

कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बी ब्लॉक, कमला नगर स्थित जनकपुरी कार्यालय पर कमला नगर व्यापार संगठन द्वारा श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) ने सभी व्यापारी भाइयों से अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दीपावली जैसी सजावट करने की अपील करते हुए कहा कि आ रहे हैं आपके द्वार पर प्रभु श्री राम.. बना दो अपने-अपने व्यापारिक स्थलों को प्रभु का धाम. कमला नगर व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल 'पारुल' (पार्कलेन) ने कहा कि सभी व्यापारी भाई कमला नगर में मिथिला नगरी बनाए जाने पर अति उत्साहित और आनंदित हैं। हम सभी व्यापारी तन मन धन से प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए तत्पर हैं।

बैठक के समापन पर कमला नगर व्यापार संगठन द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य आरती उतारी गई और इंद्र देवता की भी पूजा की गई। इस दौरान प्रभु श्री राम और माता जानकी के जयकारों से जनकपुरी कार्यालय रह रह कर गूँजता रहा। इस दौरान कमला नगर व्यापार संगठन के संरक्षक राम प्रकाश अग्रवाल (श्री राम ज्वेलर्स), अनिल अग्रवाल (लोकप्रिया), राजेंद्र गुप्ता (ब्रज रसायनम), अध्यक्ष अमित अग्रवाल 'पारुल' (पार्कलेन), उपाध्यक्ष संतोष मित्तल (भगवती फर्नीचर), गवेंद्र शर्मा (ओम डायग्नोस्टिक), महासचिव पुनीत मदान (स्टील कॉर्नर), कोषाध्यक्ष उमेश अरोड़ा (हरीश क्लॉथ), सह सचिव लाल सिंह शाक्य (अमरनाथ प्रॉपर्टी), सह कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल (परख साड़ी), विशिष्ट सदस्य मनीष बंसल (टेंप्टेशन होटल), राजीव अग्रवाल (दाऊजी मिष्ठान), विवेक अग्रवाल (अजंता स्वीट), सुमित गोयल (दाऊजी ज्वेलर्स), कार्यकारिणी सदस्य ब्रजकिशोर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल (दिलीप मेडिकल), प्रवीन गोयल (गोयल नर्सिंग), अनीश कालरा (पंजाब बूट), बॉबी गुप्ता (आरके गारमेंट्स), सागर वाधवानी (केक्स एंड बेक्स), कुलदीप पालीवाल (लाइट एंड को.), सुरेश किंकर (किरन गिफ्ट), निहाल असरानी (मोहन ड्राई क्लीनर्स), नंद कुमार असरानी (नैनी स्टूडियो), राजीव रहेजा (अनारकली) और नितिन अग्रवाल (मंगलदीप) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अमित अग्रवाल 'पारुल' को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष
श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कमला नगर व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल 'पारुल' का माला पहनाकर स्वागत करते हुए करतल ध्वनि के मध्य उन्हें श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की और प्रभु राम के काम में उत्साह से आगे आने के लिए उनको हृदय से साधुवाद दिया। इस दौरान श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री उमेश कंसल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, नितिन कोहली, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!