आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल भेजे गए बिल्डर प्रखर गर्ग और उनकी पत्नी को मिली जमानत। ( Agra News: Builder Prakhar Garg & His wife gets bail#Agra )
आगरा के कमला नगर के रहने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग और उनकी पत्नी राखी गर्ग को पुलिस ने दो करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट पर जयपुर से बुधवार को अरेस्ट किया था। इसके बाद आगरा में कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट से बिल्डर प्रखर गर्ग और उनकी पत्नी राखी गर्ग को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।
बिल्डर और पत्नी को मिली जमानत
बिल्डर प्रखर गर्ग और उनकी पत्नी राखी गर्ग को बैटरी कारोबारी अरुण सौंधी द्वारा दो करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के मामले में दर्ज मुकादमे में गैर जमानती वारंट जारी होने पर अरेस्ट किया गया था। इस मामले में अपर सिविल जल जूनियर डिवीजन छह शिखा सिंह के कोर्ट मूें गुरुवार को सुनवाई हुई। बैटरी कारोबारी अरुण सौंधी की तरफ से अधिवक्ता नीरज पाठक ने कहा कि आरोपित पर कई मुकदमे चल रहे हैं और करोड़ों रुपये की वसूली लंबित है। जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिय ने तर्क दिया कि यह कंपनी का लेनदेन है, आरोपित बीमार हैं और खुद हाजिर होने आ रहे थे तभी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। कोर्ट ने आदेश में लिखा कि आरोपितों का आपराधिक इतिहास तलब किया गया था पर थाने से रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हुई। मामला परिवाद पर आधारित और जमानती प्रकृति का है इसलिए जमानत दी जाती है। 20 हजार रुपये की दो जमानत और मुचलका दाखिकर करने पर रात नौ बजे दोनों को जिला कारागार से रिहा कर दिया गया।