आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सातवीं की छात्रा के साथ किराएदार ने किया रेप, पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट। ( Agra News: One arrested in police encounter for molesting 7th standard girl#Agra )
आगरा के टेढ़ी बगिया में एक मकान में कई किराएदार रहते हैं, एक महीने पहले ही एक और किराएदार रहने के लिए आया हैं, उनकी 12 साल की बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में पानी की समस्या है, सुबह तीन से चार बजे पानी आता है। गुरुवार को सुबह तीन बजे पूरा परिवार जगा और पानी भरा। इसके बाद उनकी बेटी गेट पर ही सो गई और उसके माता पिता अंंदर सो गए।
बेहोश कर छात्रा के साथ रेप
मकान में छोटू भी किराए पर रहता है, वह सातवीं की छात्रा को बेहोश कर पहली मंजिल पर ले गया, उसे बेहोश कर रेप किया और फरार हो गया। सुबह परिजनों को बेटी ना मिलने पर उसकी तलाश में जुटे रहे। दोपहर में होश आने पर छात्रा नीचे उतर कर आई और परिजनों को छोटू द्वारा रेप करने की जानकारी दी। पुलिस टीम पहुंच गई। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में छोटू को अरेस्ट कर लिया।