आगरालीक्स…कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने दिया राजस्थान लोक सेवा आयोग से इस्तीफा. एसआई भर्ती घोटाले में आया है नाम सामने…
कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफा पत्र की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें उन्होंने इतना बड़ा फैसला लेने की वजह भी बताई है. मंजू शर्मा ने सोमवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर आरपीएससी के सदस्य पद से इस्तीफा दिया है.पत्र में जानें क्या लिखा
इस्तीफा पत्र में लिखा है कि उन्होंने इतने समय में अपनी पूरी कार्यकारी और निजी जिंदगी में बहुत पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करते हुए बताई हे. लेकिन कैसे बीते कुछ दिनों में एक भर्ती प्रक्रिया में सामने आए विवाद के कारण उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा ओर पूरे आयोग की गरिमा प्रभावित हुई है. उन्होंने आगे लिखा कि भले ही इस मामले में उनके खिलाफ किसी भी पुलिस संस्थान या किसी भी जांच एजेंसी में न किसी तरह की कोई जांच लंबित है और न ही उन्हें किसी मामले में अभियुक्त माना गया है. उन्होंने लिखा है कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता की हमेशा पक्षधर होने के कारण आयोग की गरिमा, निष्पक्षता और पारदर्शिता को सर्वापरि मानते हुए वो अपनी मर्जी से राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य पद से अपना त्यागपत्र दे रही हैं.
बता दें कि मंजू शर्मा का नाम एसआई भर्ती 2021 में हुई धांधलियों में सामने आया था. राजस्थान हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद रद कर दिया और पब्लिक सर्विस कमीशन के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए थे. कोर्ट ने कमीशन की कार्य प्रणाली पर सुओ मोटो लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाइ्र करने का फैसला किया था. ये पूरी भर्ती प्रक्रिया मंजू शर्मा के कार्यकाल मेें ही हुई थी.