आगरालीक्स ….आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट ने एक्सपायर दवाओं की बिक्री करने की शिकायत पर की जांच,मेडिसिन प्वाइंट की खरीद बिक्री पर लगाई रोक। ( Agra News: Drug department stop sale purchase of Medicine point Hospital road Agra#Agra)
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, हास्पिटल रोड पर कपिल गोगिया द्वारा मेडिसिन प्वाइंट खुदरा दवा की दुकान संचालित है, दुकान से एक्सपायर दवाओं की बिक्री करने की शिकायत मिली थी। मंगलवार को जांच की गई, दुकान में एक्सपायर दवा नहीं मिलीं लेकिन सभी ग्राहकों को दुकान से दवाएं खरीदने पर बिल नहीं दिए जा रहे थे। स्टॉक की भी जांच की गई, कोई बड़ी अनियमित्ता नहीं मिली है।
फार्मासिस्ट का रिकार्ड नहीं था अपडेड
मेडिसिन प्वाइंट में तीन साल से प्रिया अरोरा फार्मासिस्ट हैं वे उनके परिवार की सदस्य हैं। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, लेकिन फार्मासिस्ट का रिकार्ड आनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। मेडिसिन प्वाइंट पर कर्मियों को दूर करने तक खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है।