आगरालीक्स …Agra Newsवीडियो देखें आगरा में बारिश से बिगड़े हालात, यमुना किनारे रेलवे ब्रिज के नीचे भरा पानी, दुकानों में घुसा नाले का गंदा पानी, यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल पार। ( Agra News: Water logging on Yamuna Kinara road after heavy rain in Agra#Agra)
आगरा में एक घंटे की बारिश से हालात बिगड़ गए हैं, यमुना किनारा मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से यातायात ठप हो गया, कई फीट तक पानी भर जाने के कारण यमुना किनारा मार्ग पर बेलनगंज कट के पास जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं। कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया है।
दुकानों में घुसा गंदा पानी
टेढ़ी बगिया 100 फीट रोड पर बारिश के बाद नालों के के बैक मारने से दुकानों में गंदा पानी भर गया है, बेसमेंट में बनी दुकानों में रखा सामान पानी में तैरने लगा, कुछ देर की बारिश से ही हालात बिगड़ गए हैं।
यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल के पार
यमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, बुधवार को यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल 151.400 मीटर को पार कर गया और दोपहर में जलस्तर 151.495 मीटर पहुंच गया है।