आगरालीक्स…आगरा में पलक झपकते ही लॉक तोड़कर करते थे बाइक चोरी. पुलिस ने पांच चोरों को पकड़ा, छह चोरी की बाइकें मिलीं. सभी बाइक चोर बरहन के रहने वाले. जानिए कहां—कहां से की इन्होंने बाइक चोरी
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने बाइकों को चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को अरेस्ट किया है. ये पांचों बरहन के रहने वाले हैं और शहर के अंदर रेकी करके बाइक चोरियों की वारदातों को अंजाम देते थे. पलिस नइे इनके पास से चोरी की छह बाइकें भी बरामद की हैं जो कि इन्होने अलग अलग जगहों से चोरी की हैं. पुलिस इन सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
प्यूमा शोरूम के बाहर से चोरी की थी बाइक
थाना ताजगंज पुलिस में 17 नवंबर को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि 14 नवंबर को उसकी मोटर साइकिल फतेहाबाद रोड़ स्थित प्यूमा शोरूम के सामने से चोरी हो गयी है. पुलिस ने ताजसुरक्षा के पर्यवेक्षण में भिन्न-भिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों को देखा और आज रविवार को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर, मोटर साइकिल चोरी करने वाले गैंग के 05 बदमाशों- उदय, अजय, उपदेश, चन्द्र उदय व हिमांशू को नगला मेवाती के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से 03 चोरी की मोटर साइकिल, 06 चाबियाँ व रु0 400/- एवं निशादेही पर 03 अन्य चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी.
अलग अलग जगहों से की चोरी
पूछताछ करने पर पुलिस टीम द्वारा बरामद मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में अभियुक्तगण ने बताया कि ये सभी 06 मोटर साइकिल चोरी की है, जो उन्होनें अलग- अलग जगह से चोरी की थी. पहले बाइक चुराने के मकसद से रैकी करते है, फिर मौका देखकर उनके पास से बरामद चाबियों का बारी-बारी से इस्तेमाल कर, बाइक का ताला खोलकर चोरी कर लेते है व उनकों छिपा देते है और मौके मिलने पर सस्ते दामों पर उनको बेच देते है. बरामद पहली स्पलेन्डर प्लस बाइक उन्होनें फतेहाबाद रोड पर प्यूमा शोरूम के सामने ताजगंज से चोरी की थी. बरामद दूसरी व तीसरी हीरो स्पलेन्डर मोटर साइकिल उन्होनें थाना ट्रांस यमुना क्षेत्रान्तर्गत चोरी की थी. इसके अलावा चौथी व पांचवी बरामद मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर प्लस उन्होनें मधूनगर चौराहे से चोरी की थी. छठी बरामद मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर प्लस उन्होनें काफी समय पहले आँवलखेड़ा, बरहन से चुराई थी.
पकड़े गए बाइक चोरों के नाम
उदय प्रताप सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला बेल, थाना बरहन आगरा।
अजय उर्फ सोनू पुत्र श्याम मुरारी निवासी नगला बेल थाना बरहन आगरा।
उपदेश धाकरे पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी नगला बेल थाना बरहन आगरा।
चन्द्र उदय उर्फ आशू पुत्र अमरजीत निवासी नगला बेल थाना बरहन आगरा।
हिमांशू पुत्र हरपाल निवासी नगला बेल, थाना बरहन आगरा।