Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: The water level of the mighty Yamuna reached 498.2 feet in Agra, advisory issued regarding immersion of Ganesh idols…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: The water level of the mighty Yamuna reached 498.2 feet in Agra, advisory issued regarding immersion of Ganesh idols…#agranews

720

आगरालीक्स…आगरा में विकराल यमुना अब डराने लगी. 498.2 feet पहुंचा जलस्तर. गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी.

हथिनीकुंड सहारनपुर से 3.22 लाख क्यू​सिक पानी यमुना में छोड़ा गया था यह अब आगरा पहुंच गया है। शुक्रवार शाम को आगरा में यमुना का जलस्तर दोपहर बाद 498.2 फीट तक पहुंच गया। इससे ताजमहल की दीवार तक पानी पहुंच गया है, बटेश्वर में यमुना किनारे के मंदिरों में पानी पहुंचने लगा है। इसके साथ ही तटीय क्षेत्रों में कृष्णा कॉलोनी जीवनीमंडी के पास तक पानी पहुंच गया है। ताजगंज श्मशान घाट पहले ही डूब चुका था, पोइया घाट मोक्षधाम में पानी के बीच में अंतिम संस्कार किए गए।

टूट सकता है 15 साल का रिकॉर्ड, 500 फीट तक पहुंचेगा जलस्तर
आगरा में साल 2010 में यमुना का जलस्तर 499.50 फीट तक पहुंच गया है, हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी छोड़ने के कारण आगरा में यमुना का जलस्तर 500 फीट तक पहुंच सकता है और 15 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। इससे यमुना किनारे की शहर और देहात की करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हो सकती है इसे देखते हुए अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। यमुना किनारों पर बैरिकेडिंग कर यमुना में जाने से रोका जा रहा है।

अभी और बढ़ेगा जलस्तर
सदर तहसील में यमुना नदी के लो फ्लड पर प्रभावित होने वाले ग्राम तनौरा, नूरपुर, मेहरा नाहगंज, विसारना, कैलाश, स्वामी बाग, फतेहाबाद तहसील में ग्राम-भरापुर, बमरौली, इंदौन, मडायना, मेलीकलॉ, गुडा, मेवली खुर्द, हिमायूपुर है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले सम्भावित शहरी क्षेत्र नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग,मोतीमहल, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती, बैराज से 235550 क्यूसेक पानी पास होने एवं गोकुल बैराज से दिनांक 05.09.2025 को सायं 06.00बजे 122459क्यूसेक पानी पास होने के कारण जल संस्थान, आगरा पर यमुना नदी का जल स्तर दिनांक 05-09-2025 को 151.825 मीटर रहा। वर्तमान संकेतों के अनुसार यमुना नदी का जल स्तर जल संस्थान, आगरा पर बढ़ने की सम्भावना है। मीडियम फ्लड लेविल प्रभावित होने वाले ग्राम तहसील सदर में बुर्ज, नगला छीतर सिंह, मेहरा नाहरगंज, महल बादशाही, नगला तल्फी, नगल पैमा, तहसील फतेहाबाद में शाहिदपुर, वीरपुरा, बेहड़, पारौली सिकरवार, बिचौला, गिदौन, तहसील एत्माद‌पुर में नगला धीमर, बढ़नुपरा, रहनकलां, नगला कटा आदि है।

40 परिवार बाढ़ से हुए प्रभावित
सदर तहसील में यमुना नदी से तहसील के अन्तर्गत ठार आश्रम मौजा मेहरा नाहरगंज में 40 परिवार बाढ़ से प्रभावित है, जिनको सम्बन्धित बाढ़ शरणांलय में विस्थापित कर दिया गया है। बाढ़ शरणांलय में रहने वाले व्यक्तियों को तीनों समय पर भोजन आवश्यक व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि गणेश विसर्जन करते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखेः-

  1. गणेश विसर्जन करते समय नदी के अन्दर न जाये।
  2. शहरी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा नदी के किनारे गणेश विसर्जन के लिए बनाये गये कुण्ड में विसर्जन करें।
  3. बच्चों को नदी के पानी में नहाने से रोका जाये।
  4. भीड़-भाड़ में बच्चों का ध्यान रखें।
    5 बच्चे, महिला एवं बुजुर्ग पानी के किनारे न जाये।

शहरवासियों एवं ग्रामवासियों से अपील की जाती है किः

  • जरूरी कागजात जैसे राशन कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड को वॉटरफूफ बैग में रखें।
  • सूखे अनाज व मवेशियों के चारे को किसी ऊँचे स्थान पर सुरक्षित रखें।
  • बाढ़ की चेतावनी मिलते ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों, वृद्ध, दिव्यांगजन एवं बीमार व्यक्तियों को तुरन्त
  • तहसीलों द्वारा स्थापित किये गये बाढ़ शरणांलयों में शरण ले।
  • बिजली का मुख्य स्विच व गैस रेगुलेटर को बन्द रखें।
  • पानी के किनारे न जाये, जरूरत मद चीजों को ऊँचे स्थान पर रखे।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

error: Content is protected !!