आगरालीक्स…आगरा से सटे फिरोजाबाद में चल रहा था आनलाइन सेक्स रैकेट. एडवांस पैसे लेकर कार से कस्टमर तक पहुंचाईं जाती थीं लड़कियां…दो अरेस्ट
आगरा से सटे फिरोजाबाद जिले में थाना एका पुलिस ने आनलाइन सैक्स रैकेट चलाने वाले दो शातिर अभियुक्तों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से असलाह सहित 06 अदद आधार कार्ड, 02 अदद पैनकार्ड तथा सैक्स रैकेट के डेबिट कार्ड, 01 अदद क्रेडिट कार्ड, 02 अदद संचालन करने में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है. गिरफ्तार अभियुक्तगण एक अन्तर्राज्य गैंग है। गैंग के अन्य सदस्यों को जो जनपद के अन्दर भी सैक्स रैकेट चलाने में एक्टिव हैं, उनकी भी जानकारी की जा रही है.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. गुलशन पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम सिंहपुर उडेसर थाना एका जनपद फिरोजाबाद एवं 2. रोहित कुमार पुत्र रामनिवास सिंह निवासी सिंहपुर उडेसर थाना एका जनपद फिरोजाबाद को नगला धारू नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ऑनलाइन गूगल प्लेटफार्म पर सैक्स वेबसाईटों के माध्यम से ऑनलाइन कस्टमर को उनकी सुविधानुसार महिलाओं व लडकियों की फोटो भेजकर सैक्स रैकेट चला रहे हैं और आर्थिक लाभ कमा रहे हैं। जिसमें यह लोग कस्टमर से एडवांस पैसे डलवा कर लडकियों को उनके बताये स्थान पर बरामद स्विफ्ट गाडी से पहुँचाने का काम करते हैं। अभियुक्तगण के कब्जे से एक स्विफ्ट कार रजि० न० UP82AX4746 व सैक्स रैकेट को चलाने में प्रयुक्त 06 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व ऑनलाइन पेमेन्ट को रिसीव करने में इस्तेमाल किये गये एकाउण्ट के 6 एटीएम कार्ड व डराने धमकाने में प्रयुक्त असलाह मय कारतूस बरामद किए गए हैं।
नाम पता गिरफ्तार अभियक्तगण1- गुलशन पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम सिंहपुर उडेसर थाना एका जनपद फिरोजाबाद
2- रोहित कुमार पुत्र रामनिवास सिंह निवासी सिंहपुर उडेसर थाना एका जनपद फिरोजाबाद।