मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट. वीआईपी लेन में घुसने से रोकने पर हुआ विवाद. वीडियो देखें
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए देश के कोने—कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं लेकिन कभी—कभी मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण अव्यवस्थाओं और मारपीट की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं. सोमवार को भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बांकेबिहारी मंदिर श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मारपीट के दौरान जंग का अखाड़ा सा नजर आया. पुलिसकर्मी हाथ जोड़ते रहे लेकिन मारपीट होती रही.बताया जाता है कि वीआईपी लेन में घुसने से रोकने पर यह विवाद हुआ. इसमें महिला श्रद्धालुओं के साथ मंदिर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि महिला श्रद्धालुओं से मंदिर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी मारपीट कर रहे हैं. इस संबंध में बांकेबिहारी चौकी प्रभारी ने बताया कि दर्शन के दौरान आगे बढ़ाने को लेकर दिल्ली के श्रद्धालु और निजी सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों को कोतवाली भेजा गया, जहां पर सुलह हो गई है.