आगरालीक्स…बधाई हो आगरावासियों, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण आगरा को देश में मिला तीसरा स्थान. यूपी में टॉप पर रहा. मिलेगा 25 लाख का इनाम
बधाई आगरावासियों, देश में आगरा को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिला है. यानी देश में आगरा की आवोहवा स्वच्छ शहरों में तीसरे स्थान पर है. वहीं यूपी में आगरा ने टॉप किया है, यानी प्रदेश में आगरा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में टॉप पर है. सूची में पहला स्थान इंदौर को और दूसरा स्थान जबलपुर को मिला है.केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट में 2011 की जनगणना को आधार मानते हुए शहरेां को श्रेणी में विभाजित किया गया था. आगरा को 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की प्रथम श्रेणी में रखा गया था. 48 शहरों की इस श्रेणी में इंदौर को पहला स्थान, जबलपुर को दूसरा स्थान और आगरा को तीसरा स्थान मिला है. इससे पहले 2024 के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी आगरा तीसरे स्थान पर रहा था.
यूपी के ये शहर भी शामिल
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की सूची में आगरा के बाद कानपुर को पांचवा स्थान, इलाहाबाद को सातवां, चंडीगढ़ को आठवां, वाराणसी को 11वां, गाजियाबाद को 12वां ओर लखनऊ को 15वां स्थान मिला है.