Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra gets its first Japanese water garden. Various species of water lilies and lotus in the attractive lily pool…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra gets its first Japanese water garden. Various species of water lilies and lotus in the attractive lily pool…#agranews

516

आगरालीक्स…आगरा को मिला पहला जापानी जल उद्यान. आकर्षक लिली पूल में वॉटर लिली और कमल की विभिन्न प्रजातियाँ, दुर्लभ जल पौधों और रंग-बिरंगे पुष्पों से सजा…पढ़िए पूरी खबर

शहर की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने की दिशा में सफायर लायंस क्लब प्रयास ने एक और अनूठा कदम बढ़ाया है। संजय प्लेस स्थित संजय पार्क में क्लब द्वारा तैयार किए गए जापानी जल उद्यान का लोकार्पण मंगलवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। आकर्षक लिली पूल, दुर्लभ जल पौधों और रंग-बिरंगे पुष्पों से सजा यह उद्यान आगरा शहर को एक नई सौगात प्रदान करता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव, उपनिदेशक उद्यान विभाग रजनीश पांडे, उद्यान विशेषज्ञ डॉ. मुकुल पंड्या, एड. केसी जैन, लवली कथूरिया और डेजी गुजराल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व पौधारोपण कर समारोह का शुभारंभ किया।

क्लब अध्यक्ष रीतेश मांगलिक, सचिव सुरभि पाटनी और कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने जानकारी दी कि आगरा शहर में पहली बार जापानी जल उद्यान की स्थापना लायंस क्लब प्रयास द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि क्लब हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नए प्रयोग कर समाज में कीर्तिमान स्थापित करता आया है।

उद्यान विशेषज्ञ डॉ. मुकुल पंड्या ने विस्तार से बताते हुए कहा कि जापानी जल उद्यान का स्वरूप धीरे-धीरे उभरकर सामने आ रहा है। उद्यान में तीन प्रजातियों के 130 बाँस, 10 क्रिनम गिगांटियम, 45 रसेलिया, 20 मोगरा (जैस्मिनम सांबक), 15 मुर्राया एक्सोटिका, 10 गोल्डन बॉटल ब्रश टोपियरी, 50 विभिन्न रंगों की कैना, 2 एकलिफा, 30 पपायरस, 4 कृष्ण कदंब वृक्ष, 3 टाइफा लक्ष्मणा, 3 थालिया डीलबेटा सहित 400 से अधिक पौधों का रोपण किया गया है।

इसके अलावा नायम्फिया गिगांटिया, नायम्फिया किंग ऑफ सियाम, नायम्फिया पुत्ररक्षा और नायम्फिया कोलोराडो जैसी विदेशी प्रजातियों की सुंदर वॉटर लिली भी लगाए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यहां एक सुंदर लिली पूल तैयार किया गया है, जिसमें वॉटर लिली और कमल की विभिन्न प्रजातियाँ विकसित हो रही हैं। पूल को सुरक्षित रखने के लिए उसके चारों ओर प्लास्टिक की जाली भी लगाई गई है। अध्यक्ष रीतेश मांगलिक ने कहा कि भविष्य में रंग-बिरंगी घासों को जोड़कर इस उद्यान को और भी आकर्षक रूप दिया जाएगा।

उपनिदेशक उद्यान विभाग रजनीश पांडे ने कहा कि लायंस क्लब प्रयास का यह अभिनव प्रयोग न केवल आगरा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उद्यान विभाग इसकी संरचना और संरक्षण के लिए पूर्ण सहयोग देगा। समारोह की व्यवस्थाएं तनुजा मांगलिक ने संभालीं। इस अवसर पर रीना गर्ग, मयूरी मित्तल, आशु जैन, अलका सिंघल, दीप सिंघल, आभा सरीन, अनिल सरीन, प्रियंका अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, कपिल मगन, हरीश बत्रा, रचना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!