आगरालीक्स…नेपाल में हिंसक हालात, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का इस्तीफा. प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री और पूर्व पीएम को दौड़ा—दौड़ाकर पीटा. संसद, राष्ट्रपति और गृहमंत्री के घर जलाए
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. जेन जेड के प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी और लगातार हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं. हालातों को लेकर गृहमंत्री के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद राष्ट्रपति ने भी इस्तीफा दे दिया है. सेना हेलीकॉप्टर से उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गई है. इस हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 400 से जयादा घायल हें.पूर्व पीएम और वित्त मंत्री को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा को घर में घुसकर पीटा तो वहीं वित्त मंत्री विष्णु पोडौल को काठमांडू में उनके घर के नजदीक दौड़ा—दौड़कर पीटा. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रदर्शनकारी उनके सीने पर लात मारता दिख रहा है. प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पुष्कमल दहल प्रचंड, शेर बहादुर देउबा और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के निजी आवों में भी आग लगा दी है.