आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 30 मेडिकल शिक्षकों को बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन की वर्कशॉप में किया गया प्रशिक्षित. नवीनतम तकनीकियों से कराया अवगत
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन की एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया. यह तीन दिवसीय कार्यशाला 8 से 10 सितंबर 2025 तक चली, जिसमें 30 मेडिकल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस वर्कशॉप का आयोजन मेडिकल एजुकेशन कोऑर्डिनेटर डॉ. रेनू अग्रवाल ने एनएमसी नई दिल्ली और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नोडल केंद्र के सहयोग से किया. यह पूरा कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
एनएमसी नई दिल्ली ने आर्मी मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शेफाली मदन रुस्तगी को वर्कशॉप में कोऑर्डिनेटर के रूप में भेजा था। प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मेडिकल शिक्षकों को मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी में नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना था, ताकि वे मेडिकल छात्रों को नए करिकुलम के अनुरूप बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें। यह एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मेडिकल टीचर्स के लिए आयोजित किया गया छठवां बैच था। अब तक यहां लगभग 180 मेडिकल शिक्षक प्रशिक्षित हो चुके हैं, जिससे मेडिकल छात्रों को उन्नत तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
इस वर्कशॉप में डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, डॉ. ऋचा श्रीवास्तव, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. विशाल सिंहा, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. अलका यादव, डॉ. अजीत सिंह चाहर, डॉ. दिव्या यादव, डॉ. जूही सिंघल, और डॉ. के. एस. दिनकर सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।