आगरालीक्स…आगरा के छात्र की भी हुई मौत. ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में बंद कमरे में चली थी गोलियां. एक छात्र की हुई थी मौके पर मौत, आज दूसरे ने भी तोड़ा दम…
ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल में मंगलवार को हुए शूटआउट में दूसरे छात्र की भी मौत हो गई है. इलाज के दौरान आगरा के रहने वाले दिव्यांश ने भी दम तोड़ दिया है. ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक हॉस्टल में बीते दिन गोली चलने से सनसनी फैल गई थी. दो छात्रों को गोली लगी थी जिसमें से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. यह छात्र आगरा का रहने वाला था.कमरे में दो छात्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले थे. पुलिस जांच में मृतक एक छात्र की पहचान दीपक कुमार निवासी चिलकुलरी आंध्रप्रदेश के रूप में हुई जो कि एमबीएस का छात्र था. दूसरा छात्र पुलिस को घायल मिला था जिसकी पहचान देवांश चौहान निवासी भगवान टाकीज आगरा के रूप में हुई थी वह पीजीडीएम छात्र था. पुलिस के अनुसार दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे. पुलिस जांच में अभी तक सामने आया है कि आपसी विवाद के बाद गोली मारने और अत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है. इनमें से पहले किसी एक ने अपने साथी को गोली मारी और फिर खुद को भी सिर में गोली मार ली. पुलिस को यहां से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है. फॉरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया है.