आगरालीक्स…आगरा में कल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक. पीएल पैलेस में यूपी वेडिंग के कार्यक्रम और सूरसदन में जाणता राजा पर व्याख्यान में होंगे शामिल. जानें पूरा कार्यक्रम
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल 13 सितंबर को आगरा आ रहे हैं. प्रशासन की ओर से इनका कार्यक्रम जारी किया गया है. जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे वह एयरपोर्ट लखनऊ से आगरा के लिए राजकीय हेलीकॉप्टर से निकलेंगे. दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर वह खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण
खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर दो बजे वह जिला अस्पताल जाएंगे. यहां वह अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे एवं जनपद आगरा के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे.
वेडिंग इंडस्ट्री और जाणता राजा के आयोजनों में जाएंगे
दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर वह पीएल पैलेस होटल एमजी रोड पर जाएंगे जहां वह यूपी वेडिंग एसोसिएशन के कार्यक्रम यूपी पावर टाफक्स में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे. इसके बाद वह कार द्वारा 3 बजकर 45 मिनट पर सूरसदन जाएंगे. यहां वह दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा छत्रपति शिवाजी महारजा के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रम जाणता राजा पर होने वाले व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे. यहां से शाम को 5 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर जाएंगे. और पांच बजकर 20 मिनट पर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे.