Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Route diversion continues in Agra for Ram Barat. police inspected the Ram Barat route…#agranews
आगरा

Agra News: Route diversion continues in Agra for Ram Barat. police inspected the Ram Barat route…#agranews

541

आगरालीक्स…आगरा में रामबारात को लेकर रूट डायवर्जन जारी. कोई भी वाहन इन रास्तों पर नहीं करेगा एंट्री, पुलिस ने रामबारात मार्ग का किया निरीक्षण. पढ़ें पूरा रूट डायवर्जन

आगरा में 17 सितंबर को श्रीरामबाराम निकलेगी. यह रामबारात श्री मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर रावतपाड़ा, चिम्मन पूड़ी चौराहे, दरेसी, गुदड़ी, बेलनगंज रोड, धुलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया आजम खां, फुलट्टी होते हुए वापस मनकामेश्वर मंदिर तक पहुंचेगी. ऐसे में इसको लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है. वहीं अपर पुलिस आयुक्त द्वारा सोमवार को आगामी श्रीरामलीला मंचन एवं श्रीरामबरात आयोजन के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कमलानगर क्षेत्र में निर्मित जनकपुरी का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा आयोजनकर्ताओं से संवाद किया गया. इसी क्रम में थाना मंटोला क्षेत्र में श्रीरामबरात शोभायात्रा मार्ग का भी भ्रमण कर यातायात-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

रूट डायवर्जन जानें
गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आगरा महानगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी की वरयात्रा / श्रीरामबारात शोभायात्रा आयोजन के शुभ अवसर पर 17 सितंबर को दोपहर दो बजे से 18 सितंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक चलेगी. आम जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आगरा महानगर में वाह्य यातायात व्यवस्था एवं आन्तरिक यातायात व्यवस्था में निम्नवत परिवर्तन किया जाता है:-

आन्तरिक डायवर्जन / यातायात व्यवस्थाः-
बिजलीघर चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहे की ओर नहीं जायेगा। ये सभी वाहन चक्की पाट छीपीटोला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
सदर भट्टी एवं मीरा हुसैनी चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल की ओर नहीं जायेगा। ये सभी वाहन हींग की मण्डी मोती कटरा या सदर भट्टी ढाकरान कलैक्ट्रेट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
हाथीघाट से दरेसी नं0-02 व 03 रावतपाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं आने दिया जायेगा।
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की चिम्मन पूड़ी चौराहे के पास बनी पार्किंग में वाहनों को पार्क किया जायेगा।

बाह्य डायवर्जन / यातायात व्यवस्थाः-
17 सितंबर को रात्रि 23:00 बजे से आगरा महानगर में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी। नो एन्ट्री रात्रि में जारी रहेगी। उपरोक्त अवधिके लिये समस्त प्रकार के नो एन्ट्री पास/ अनुमति पत्र निरस्त किये जाते हैं।
एन.एच. 19 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से यथावत चलता रहेगा।
एन.एच. 19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। महानगर आगरा के सभी एन्ट्री प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर डायवर्जन किया जायेगा ।
ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
ग्वालियर मार्ग से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन ग्राम- बाद (ककुआ मोड़) से दक्षिणी बाईपास होकर रैपुरा जाट से एन. एच-19 होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
जयपुर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की ओर जाने वाले भारी वाहन पथौली नहर चौराहा से
मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहा से दिग्नेर पुलिया से इनररिंग रोड से कुबेरपुर कट एन0एच0-19 होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
फतेहाबाद मार्ग से ग्वालियर / जयपुर की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन फतेहाबाद से शमशाबाद से इरादतनगर से सैंया होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
शमशाबाद से ग्वालियर / जयपुर की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन इरादतनगर से सैंया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
फतेहाबाद एवं शमशाबाद से मथुरा की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रमाडा कट से इनर रिंग रोड़ से कुबेरपुर कट से एन. एच. 19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
महानगर आगरा के वाह्य मार्गों पर चलने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रॉला, टेंकर, कन्टेनर, डीसीएम, ट्रैक्टर, इत्यादि) सिकन्दरा तिराहा, गुरुद्वारा, आर. ओ.बी., आई.एस.बी. टी. तिराहा, आर.बी.एस. चौराहा, खन्दारी चौराहा, भगवान टॉकीज चौराहा, नेहरू नगर कट, गांधीनगर कट, सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा, कमलानगर मार्ग, लंगड़े की चौकी तिराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, अम्बेडकर पुल एत्माद्दौला साइड, तोरा चौकी तिराहा, एकता चौकी तिराहा, रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, वायु विहार तिराहा, अमरपुरा चौराहा, बोदला चौराहा, शास्त्रीपुरम चौराहा से आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एन्ट्री पॉइन्टों पर पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाकर नगर क्षेत्र में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा ।

रोडवेज / टूरिस्ट बसों का आवागमन इस प्रकार रहेगा:-
फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की ओर से आने वाली रोडवेज / टूरिस्ट बसें जिन्हें आई0एस0बी0टी0 जाना है वे एनएच-19 के माध्यम से जायेंगी। जिन्हें ईदगाह / बिजलीघर बस स्टैण्ड जाना है वे इनर रिंग रोड़ रमाडा कट, ताज व्यू तिराहा, करियप्पा चौराहा, मॉल रोड से बालूगंज चौकी के सामने से होते हुए बिजलीघर बस स्टैण्ड को जायेंगी तथा ईदगाह के लिए मॉल रोड़ होते हुए सुल्तानपुरा होकर ईदगाह बस स्टैण्ड को जायेंगी। 2. ग्वालियर की तरफ से आने वाली रोडवेज / टूरिस्ट बसें रोहता नहर पथौली बिचपुरी, रुनकता, एन. एच- 19 से मथुरा / आई.एस.बी. टी. बस स्टैण्ड जा सकेंगी। ईदगाह बस स्टैण्ड के लिए मधूनगर, क्लब चौराहा, सुल्तानपुरा होते हुए ईदगाह बस स्टैण्ड तथा बिजलीघर बस स्टैण्ड के लिये क्लब चौराहे से मॉल रोड, करियप्पा चौराहा से बिजलीघर आगरा फोर्ट बस स्टैण्ड जा सकेंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!