Friday , 5 June 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Inter zonal girl’s cricket tournament in Agra for selection in Under 19 UP cricket team 2025-26…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Inter zonal girl’s cricket tournament in Agra for selection in Under 19 UP cricket team 2025-26…#agranews

518

आगरालीक्स…आगरा में इंटर जोनल गर्ल का​ क्रिकेट टूर्नामेंट. अंडर 19 यूपी क्रिकेट टीम 2025—26 में चयन के लिए 6 टीमों में टूर्नामेंट. 108 खिलाड़ी दिखाएंगी दम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, आगरा के द्वारा इंटर जोनल गर्ल, अंडर 19 उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम 2025-26 के लिए चयन प्रक्रिया विद्यालय के क्रीडांगण में 15 से 17 सितंबर, 2025 तक आयोजित की जा रही है। आज प्रतियोगिता के पहले दिन टीम ऐ एवं टीम सी के मध्य प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल एवं टीम बी एवं टीम डी के मध्य स्पोर्ट्स विजारड के मैदान पर खेले गये।

चयन प्रक्रिया में आगरा के अलावा हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ की 108 बालिका खिलाड़ी जिनको 6 टीमों में बांटा गया है। अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित कर प्रदेश की टीम में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगी। आज नव निर्मित पिच का उद्घाटन तथा खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डा. रंजना बंसल द्वारा किया गया।

डीसीएए के अध्यक्ष सुनील जोशन ने महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिला क्रिकेट की उन्नति के लिए हमें निरंतर प्रयास करना होगा और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना होगा। डा. रंजना बंसल ने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन युवा खिलाड़ियों में भविष्य की चैंपियन बनने की क्षमता है, बस इन्हें सही मार्गदर्शन और समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि कठिन परिश्रम, दृढ़ता व समायोजन सफलता के आधारभूत तत्व हैं, जिनके आधार पर सफलता के सोपान पर चढ़ा जा सकता है। डा. सुशील गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और हमें विश्वास है कि हमारी छात्राएँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम में विजय भार्गव (उपाध्यक्ष) डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा, राजेश सहगल, (उपाध्यक्ष) डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा, सर्वेश भटनागर, अनीस राजपूत, करन कंडोई, नेम सिंह, तूलिका कपूर, अरविंद श्रीवास्तव, गायत्री यादव, शिखा झीगंरन, अजय कर्दम, मनोज कुशवाहा, दया राजपूत, द्रवित शर्मा, नीतू सिंह, रचना, आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: IPL 2026 Fan Park to be organised at GIC, Agra on May 23-24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लाइव दिखेगा आईपीएल का रोमांच. जीआईसी में 23—24 मई को...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Students of Central Agra Public School won 4 gold medals in national competitions….#agranews

आगरालीक्स….आगरा के सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Athletes in Agra were made aware about prevention of injuries in sports…#agranews

आगरालीक्स…स्पोटर्स में कॅरियर बनाना है तो खुद को चोटों से रखना होगा...

स्पोर्ट्स

Sports Wizards Cricket Club became the champion of 5th Sarfaraz Khan Memorial All India One Day Cricket Tournament

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वन डे क्रिकेट...

error: Content is protected !!