मथुरालीक्स …Mathura News: लव मैरिज के बाद कृष्ण हाइट्स में रह रहे थे कपल्स, पत्नी 15 वीं मंजिल से नीचे गिरी, मौत, पुलिस जांच में जुटी। ( Mathura News: Woman falls from 15th floor of Krishana Heights, Vrindavan, Died#Mathura)
मथुरा के वृंदावन के रुकमणि विहार में बहुमंजिला कृष्ण हाइट्स है। इसमें ग्वालियर निवासी शैलेंद्र यादव ने 15 वीं मंजिल पर किराए पर कमरा लिया था, शैलेंद्र यादव ने निधि उपाध्याय से लव मैरिज की थी और 15 महीने से कृष्ण हाइट्स में रह रहे थे। बुधवार सुबह अचानक तेज आवाज होने पर स्थानीय लोग आ गए।
15 वीं मंजिल से नीचे गिरी निधि उपाध्याय, भीड़ जुटी
सुबह करीब पांच बजे तेज आवाज होने पर कृष्ण हाइट्स में रहने वाले लोग बाहर निकल आए, नीचे निधि उपाध्याय पड़ी हुई थी, खून से लथपथ निधि उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद जांच की गई, पुलिस ने 15 वीं मंजिल पर जाकर फ्लैट में देखा लेकिन वहां शैलेंद्र यादव नहीं मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शैलेंद्र यादव ग्वालियर का रहने वाला है उसने निधि उपाध्याय से लव मैरिज की थी। आशंका है कि निधि उपाध्याय ने 15 वीं मंजिल से छलांग लगाई है हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है पुलिस जांच में जुटी हुई है।