आगरालीक्स…आगरा में दिल्ली और एनसीआर के बड़े हॉस्पिटलों की तरह 50 से ज्यादा जटिल कार्डियक सर्जरी शांतिवेद हॉस्पिटल में की गई हैं. सक्सेस रेट 99%
शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज आगरा, सिकंदरा ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां कार्डियो-वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल द्वारा केवल कुछ ही महीनों में 50 से अधिक बड़े एवं जटिल हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। इन सर्जरी की सफलता दर लगभग 99% रही है, जो आगरा और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि मानी जा रही है।
पहले आगरा एवं ब्रज क्षेत्र के मरीजों को गंभीर हृदय रोगों की सर्जरी के लिए दिल्ली, जयपुर जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में उपलब्ध है। यहां अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ और आधुनिक उपकरणों की मदद से री-डू सर्जरी (जैसे री-डू MVR), बेंटल ऑपरेशन और ऑफ-पंप CABG (LIMA आर्टेरियल कंडुइट) जैसी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। आने वाले समय में यहां और भी जटिल हृदय सर्जरी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल सामान्य मरीज बल्कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी भी लाभान्वित होंगे।