आगरालीक्स…आगरा के युवक की फिरोजाबाद में मारपीट के बाद मौत. बहन की ससुराल गया था…
आगरा के रहने वाले युवक की फिरोजाबाद में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के बाद मौत हो गई है. बहन को ससुरालियों ने घर से बाहर निकाल दिया था. ऐसे में वो बहन को लेकर अपने पिता के साथ उसकी ससुराल गया था लेकिन वहां मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आज बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने चार आरापियों को अरेस्ट किया है.
ये है पूरा मामला
पिनाहट के चिटमा रोड नौवुरा में सियाराम रहते हैं. इनकी बेटी पूरन देवी की ससुराल फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गावं लालीपुरा में है. आरोप है कि ससुरालियों द्वारा बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था और कई दिनों से खाना—पीना नहीं दे रहे थे. इसकी सूचना पर सियाराम अपने 35 साल के बेटे मुकेश के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे. यहां पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बाद में मारपीट होने लगी. विवाद इतनाह आ कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों पर हमला कर दिया जिसमें मुकेश, सियाराम और अन्य को चोटें आईं. मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया ओर उसे आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुधवार को उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई.
युवक की मौत की सूचना पर थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. शेष आरोपियों की तलाश जारी है. गांव में अतिरिक्त् पुलिस बल तैनात किया गया है.