Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Shri Ramlila Festival of Baba Shri Mankameshwar Temple in Agra from September 22…#agranews
आगरा

Agra News: Shri Ramlila Festival of Baba Shri Mankameshwar Temple in Agra from September 22…#agranews

640

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमनकामेश्वर मंदिर का श्रीरामलीला महोत्सव 22 सितंबर से. 26 को निकलेगी रामबारात. 24 से अधिक झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

ग्रामीण परंपराओं को पुनर्जीवित करने और समाज में भाईचारा, जाति-मुक्ति व पशु सम्मान का संदेश देने वाले श्रीरामलीला महोत्सव 2025 का पोस्टर शुक्रवार को श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर, रावत पाड़ा में श्रद्धा और उल्लास के बीच विमोचित हुआ। यह 11 दिवसीय महोत्सव शमशाबाद के गांव दिगनेर में गढ़ी ईश्वरा में 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होगा, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 22 सितम्बर की सुबह 6:00 बजे गोशाला, गढ़ी ईश्वरा में यज्ञ एवं हवन के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ से होगा। मध्यप्रदेश से आए पाँच आचार्य प्रतिदिन गौशाला प्रांगण में यज्ञ करेंगे। संध्याकालीन रुद्राभिषेक, पाषाण प्रतिमाओं का श्रृंगार प्रतिदिन होगा। प्रतिदिन सायं 6 बजे से वृंदावन की किशोरी रासलीला मंडली महोत्सव में लीला का मंचन करेगी। वहीं, गढ़ी ईश्वरा के घर-घर में तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। लोग अपने घरों की रंगाई-पुताई कर रहे हैं, महिलाएँ रंगोलियाँ बनाने की तैयारी कर रही हैं, जिससे पूरे गाँव में उत्सव का माहौल है।

26 सितम्बर को निकलने वाली श्रीराम बारात महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। इस वर्ष बारात में 24 से अधिक झाँकियाँ शामिल होंगी। श्री मनकामेश्वर मंदिर के श्रीमहंत योगेश पुरी स्वयं विश्वामित्र का स्वरूप धारण कर स्वरूपों के साथ चलेंगे। श्रीमनकामेश्वर बाल विद्यालय के बच्चे जीवंत झाँकियों का मंचन करते हुए विभिन्न प्रदेशों की पारंपरिक झलक दिखाएँगे।
विशेष रूप से, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा के निर्देशन में बालिकाएँ नारी सशक्तिकरण का संदेश देती हुई ताइक्वांडो की प्रस्तुतियाँ करेंगी।

मठ प्रशासक ने बताया कि यह महोत्सव पूर्णत: भक्ति और सेवा पर आधारित है। बैंड दल निशुल्क सेवाएँ देंगे, जबकि श्रवण गंगा समिति के सूर्य प्रताप सिंह की ओर से प्रतिदिन दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा चलाई जाएगी। पूर्णिमा को श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान हेतु सोरों तक बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। महंत योगेश पुरी ने महोत्सव की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। इसका उद्देश्य केवल भगवान और भक्त के बीच सीधा संबंध स्थापित करना है। इसमें न समिति की जरूरत है, न राजनीति की। यहाँ हर जाति-धर्म का स्वागत है। यह महोत्सव गाँव की सामाजिक और आध्यात्मिक पहचान को निखारने का माध्यम है।
पोस्टर विमोचन समारोह के अवसर पर हितार्थ आगरा के अध्यक्ष रौनक गुप्ता, भाजपा मनकामेश्वर मंडल के अध्यक्ष आदेश सिंघल, लक्ष्मीकांत राजावत, अमर गुप्ता, सुधीर यादव, शिवम शर्मा (पीएल पैलेस होटल), कुमकुम गुप्ता, दीप्ति गर्ग, पार्षद अनुज शर्मा, राहुल, शिमला गुप्ता, अन्ना गुप्ता, विश्व प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Distribution of 100 kg of medicinal kheer Prasad of Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में शरद पूर्णिमा की धवली चांदनी रात में अमृत तुल्य बनी...

आगरा

Agra News: The Governor is arriving in Agra tomorrow. She will stay for two days and will attend this university event

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रही हैं राज्यपाल. दो दिन रहेंगी. यूनिवर्सिटी के...

error: Content is protected !!