आगरालीक्स… Agra News: आगरा के दूरबीन विधि से रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. देवाशीष शर्मा ने साउथ कैरोलिना स्पाइन सेंटर में सर्जरी की बारीकियां बताईं। ( Agra News: Endoscopic Spine Surgeon Dr. Devashish Sharma share experience with South Carolina Spine Center team#Agra )
आगरा के बोन हॉस्पिटल के निदेशक वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा के बेटे एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. देवाशीष शर्मा ने अमेरिका के राज्य साउथ कैरोलिना स्थित स्वाइन सेंटर में दूरबीन विधि से रीढ़ की हड्डी की सर्जरी पर व्याख्यान दिया। अपने अनुभव साझा किए, किस तरह से स्लिप डिस्क और एल 3 एल 4 में इंजरी होने पर एंडोस्कोपिक यानी दूरबीन विधि से सर्जरी की जा रही है। ऐसे मरीज जो असहनीय दर्द से पीड़ित से वे सर्जरी के बाद दर्द रहित जिंदगी जी रहे हैं इसके बारे में विस्तार से चर्चा की।