आगरालीक्स…आगरा में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा. 15 झांकियों ने बढ़ाया आकर्षण
अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा बैंड बाजों संग झूमते नाचते हुए महाराजा अग्रसेन जयन्ती की शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियों संग महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की स्वरूप रामस्वरूप अग्रवाल व लीलावती अग्रवाल भी रथ पर सवार होकर निकले।
शोभायात्रा का शुभारम्भ सुरेश चंद गर्ग ने महाराजा अग्रेसन की आरती कर किया। बैंडबाजों संग सबसे आगे थी विध्नविनाशक भगवान गणपति की सवारी। उसके पीछे महालक्ष्मी, नाग कन्याओं व राजकुमारी की आकर्षक झांकियां बैंड बाजों संग निकली तो हर कोई उन्हें देखने के लिए ठहर गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ कटरा वजीर खां रामबाग राधाकृष्ण मंदिर से हुआ। जहां सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की झांकी की आरती अध्यक्ष निशा सिंघल द्वारा की गई। शोभायात्रा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ट्रांसयमुना फेस-1 पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रमों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी राजकुमार व नाग कन्याओं के स्वरूप बच्चों को सम्मानित किया गया।