Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: DM orders traders to display rate lists at shops as per new GST slab…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: DM orders traders to display rate lists at shops as per new GST slab…#agranews

626

आगरालीक्स…आगरा के व्यापारी अपनी दुकानों पर नये जीएसटी के अनुसार पुराने व नये दामों की रेट लिस्ट लगाएंगे. डीएम के सभी रिटेलर्स, होलसेलर्स को आदेश.

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति तथा जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जीएसटी- 2.0 सुधार पर चर्चा कर केंद्र सरकार के इस लोक कल्याणकारी कदम की सराहना की गई। व्यापारी व व्यावसाई बंधुओं ने बताया कि जीएसटी- 2.0 सुधारों में 12% और 28% स्लैब खत्म कर 5% और 18% मुख्य दरें लागू की गईं. अब ब्रेड, डेयरी उत्पाद, कपड़े, मोबाइल, टीवी, बाइक, कार, होटल रूम, जिम, सैलून और स्वास्थ्य बीमा जैसे कई सामान व सेवाएं सस्ती होंगी. जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 5% और कई आवश्यक वस्तुओं पर 0% कर दिया गया है. इससे आम आदमी को राहत, खपत में बढ़ोतरी और उद्योगों को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा तथा व्यापारी व व्यवसायियों को कागजी अड़चनों से मुक्ति मिलेगी उन्होंने इसे आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव बताया।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी होलसेलर्स व खुदरा विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से, वस्तुएं सस्ती हुईं हैं,ग्राहकों- आमजन को इसका लाभ सुनिश्चित करने व जन जागरूकता हेतु, सभी रिटेलर्स, खुदरा विक्रेताओं द्वारा जीएसटी की प्री व पोस्ट रेट सूची अपनी दुकानों पर प्रदर्शित की जाए।

शाहगंज के बाजार में चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
शाहगंज बाजार में जाम की समस्या का प्रकरण में बताया गया कि शाहगंज से रूई की मंडी चौराहे होते हुए रेलवे ब्रिज तक नगर निगम द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटा कर अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई है। बैठक में सभी सड़कों पर फुटपाथ अतिक्रमण की समस्या वाणिज्य बंधुओं द्वारा रखी गई तथा बताया कि ट्रैफिक जाम का यह एक बड़ा कारण है, इस हेतु संबंधित को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इन मुद्दों पर भी की चर्चा
बैठक में विभिन्न विषयों को रखा गया जिसमें नमक मंडी आगरा क्षेत्र में लटक रहे तारों के जाल को हटाने के प्रकरण में कृत कार्यवाही में बताया गया कि मोती प्लाजा नमक मंडी से लेकर चांदी वाली गली तक अभियान चलाकर नगर निगम द्वारा तार हटाने की कार्यवाही पूर्ण की गई है। ग्रीन गैस लि. द्वारा नूरी दरवाजा क्षेत्र में कनेक्शन शुल्क पूर्व में जमा होने के बाद भी कनेक्शन न दिए जाने के प्रकरण में बताया गया कि ग्रीन गैस लि. द्वारा नूरी दरवाजा स्थित पेठा इकाई उद्यमियों को पीएनजी गैस कनेक्शन देने व पीएनजी संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु कैंप का आयोजन किया गया है, जिलाधिकारी ने संबंधित को तिथि व समय की सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!