आगरालीक्स…आगरा में 120 करोड़ रुपये से अधिक की भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त. आवास विकास परिषद का चला बुलडोजर…देखें वीडियो
आगरा में आवास विकाास परिषद ने मंगलवार को सिकंदरा योजना स्थित सेक्टर 2सी में अपनी 120 करोड़ रुपये से अधिक की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया. इस जमीन पर 90 से अधिक झुग्गी झोंपड़ियां बनी हुई थीं. अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के आदेश पर अधिशासी अभियंता सूजरपाल के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने पुलिस के साथ यह अभियान चलाया.
प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जीएम खान के अनुसार परिषद की लगभग 11 हजार वर्ग मीटर भूमि पर 90 झुग्गी झोपड़ियां अवैध रूप से बनी हुई थीं. कई बार चेतावनी दी गई थी. नोटिस भी दिए गए लेकिन जगह खाली नहीं की गई. कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया. सभी लोग अपना सामान समेटकर भूमि खाली करने लगे. जेसीबी से भूमि शाम तक पूरी तरह से समतल करा दीगई.