आगरालीक्स…इट्स अमेजिंग, ब्यूटीफुल…मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2022 इसाबेला नोवास मेनिन ने देखा ताजमहल. खूबसूरती की जमकर की तारीफ. बोलीं—इससे खूबसूरत कुछ नहीं
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2025 ब्राजील की इसाबेला नोवास मेनिन ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया.इस दौरान उन्होंने ताजमहल की जमकर तारीफ की और कहा कि इससे खूबसूरत कुछ नहीं. उन्होंने ताजमहल के इतिहास के बारे में जाना और यहां जमकर एंज्वॉय किया. ताजमहल में कैटवॉक की और पर्यटकों से हाथ जोड़ते हुए नमस्ते भ्ज्ञी कहा.
एक घंटे तक किया दीदार
इसाबेला ने ताजमहल में करीब एक घंटा गुजारा और खूब एंज्वॉय किया. इसके बाद वे यहां से जयपुर के लिए रवाना हो गईं. इसाबेला ने बताया कि वह इंडिया टूर पर आई हैं. पूरी दुनिया घूमी है लेकिन ताजमहल जैसा कुछ भी खूबसूरत नहीं है. ये वाकई अमेजिंग है और अद्भुत है.