आगरालीक्स…आगरा मेट्रो स्टेशन पर लगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर. विश्व हृदय दिवस पर उठाया हेल्थ कैम्प का लाभ
विश्व हृदय दिवस पर के अवसर आगरा मेट्रो के आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ‘डोंट मिस ए बीट’ मिशन के अंतर्गत कामगारों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच कर जरूरी परामर्श दिए। बता दें कि विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर तैनात कामगारों एवं मेट्रोकर्मियों हृदय को स्वस्थ रखने के जरूरी परामर्श दिए। इस अवसर पर निर्माण स्थल पर तैनात मेट्रो कर्मी एवं कामगारों ने भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ लेते हुए स्वास्थ्य जांच कराई। इसके साथ ही ‘रक्तदान, महादान’ के संकल्प के साथ मेट्रोकर्मियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
इस अवसर पर एस एन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ सौरभ नागर ने हृदय रोग एवं संबंधित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला, एवं कामगारों को हृदय को स्वस्थ रखने के तरीकों से भी अवगत कराया।