आगरालीक्स…आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने लगाया गुर्दा रोगियों के लिए निशुल्क शिविर. 18 गुर्दा रोगियों को मिला लाभ
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित डॉ. एनएल पटनी डायलिसिस सेंटर, खंदारी पर आज बुधवार को गुर्दा हाइपरटेंशन एवं किडनी से संबंधित सभी समस्याओं के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। डॉ. वर्तुल गुप्ता (डीएम नेफ्रोलॉजी) ने मरीजों को गुर्दे रोग से जुड़ी समस्याओं की जांच कर उचित परामर्श दिया। कुल 18 मरीजों ने शिविर का लाभ लिया। जिसमें 8 मरीज नये थे। कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल व महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि कमेटी की ओर से आगे भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किये जायेंगे। उपाध्यक्ष विशनू गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, मंत्री प्रशान्त गुप्ता, नंदकिशोर गोयल व टैक्नीशियन चंदन का सहयोग रहा।