आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के प्राचार्य पर फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति पाने के आरोप. पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आगरा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सीके गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी डिग्री और जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया है.यह मुकदमा आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने लगाया है.
मुकदमे में आरोप है कि डॉ. सीके गौतम ने अपनी फर्जी डिग्री लगाई थी. जाति प्रमाण पत्र भी फर्जी बनाया. इसके आधार पर उन्हें नियुक्ति मिली. मामले में एसटीएफ ने जांच की थी जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है.