आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नकली दवा करोबार से जुड़े हे मां मेडिको की निमोनिया सहित गंभीर बीमारियों में दी जाने वाली एंटीबायोटिक के नमूने फेल, कम निकली दवा, 30 में से एक रिपोर्ट आई। ( Agra News: Sample of Antibiotic found not for standard quality taken from Hai Maa Medico, Agra#Agra )
आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट और स्पेशल टास्क फोर्स ने 22 अगस्त को फव्वारा दवा बाजार में छापा मारा था। हे मां मेडिको से 14 दवाओं के सैंपल लिए गए थे। कार्रवाई से बचने के लिए हे मां मेडिको का संचालक हिमांशु अग्रवाल एक करोड़ की रिश्वत लेकर पहुंचा था, उसे अरेस्ट कर लिया था। वहीं, 14 दवाओं के नमूने लेने के साथ चार करोड़ की दवाएं जब्त की गईं थी और गोदाम में 60 करोड़ की दवाएं सील कर दी थी।
एंटीबायोटिक मौक्स सीवी 625 में दोनों तरह की दवा की मात्रा निकली कम
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, सन फार्मा दवा कंपनी की एंटीबायोटिक माक्स सीवी 625 के सैंपल जिन्हें हे मां मेडिको से लिया गया था उसकी रिपोर्ट आ गई है। सैंपल की जांच में मौक्स सीवी 625 में अमोक्सीसिलिन 500 मिलीग्राम होनी चाहिए लेकिन यह 85 प्रतिशत मिली है। क्लैवुनेमेकि एसिड 125 मिलीग्राम होना चाहिए, यह 63 प्रतिशत मिला है। इस दवा का इस्तेमाल निमोनिया के साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों पर किया जाता है।
29 दवाओं के सैंपल की आनी है रिपोर्ट
ड्रग डिपार्टमेंट ने हे मां मेडिको, उसकी सहयोगी फर्म श्री राधे के साथ ही बंसल मेडिकल एजेंसी उसकी सहयोगी एसएमवी मेडि प्वाइंट, ताज मेडिको से 30 सैंपल लिए थे। इसमें से हे मां मेडिको से लिए गए माक्स सीवी 625 की रिपोर्ट आ गई है अभी 29 सैंपल की रिपोर्ट आएगी।