Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Crime News: Mastermind of Rs 2 crore robbery in Firozabad escapes from police custody…#firozabadnews
आगरा

Crime News: Mastermind of Rs 2 crore robbery in Firozabad escapes from police custody…#firozabadnews

438

फिरोजाबादलीक्स…दो करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड पुलिस हिरासत में फरार. शौच के बहाने ह​थकड़ी समेत भाग गया…पुलिस में मचा हड़कंप

फिरोजाबाद पुलिस ने मक्खनपुर क्षेत्र से 30 सितंबर को हाइवे पर दो करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. शनिवार शाम को पुलिस ने लूट का मास्टरमाइंड नरेश सहित पांच साथियों को अरेस्ट किया था. पुलिस ने इसके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद किए थे लेकिन रविवार दोपहर को बदमाश नरेश पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. शौच का बहाना बनाकर आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया है. इससे पुलिस में हड़कंप मच गया है. मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है.

रिकवरी के लिए लेकर जा रही थी पुलिस
लूट का मास्टरमाइंड नरेश है जो कि अलीगढ़ के अरनी का रहने वाला है. दोपहर एक बजे पुलिस उसे गाड़ी से रुपयों की बरामदगी के लिए मक्खनपुर के गांव घुनपई के पास सर्विस रोड किनारे लेकर जा रही थी. उसने पुलिस को घुनपई के पास एक जगह झाड़ियों मं रुपयों से भरा बैग रखने की बात बताई थी. रिकवरी के लिए ले जाने के दौरान नरेश ने पुलिसकर्मियों से शौच लगने की बात कही. इस पर पुलिस ने गांव खेड़ा गणेशपुर के पास उसे गाड़ी से उतार दिया. उसके एक हाथ में हथकड़ी लगी थी. हाइवे के समीप नरेश शौच के लिए चला गया लेकिन जब पांच मिनट तक वह वापस नहीं लौटा तो पुलिसकर्मी उसे देखने गए. लेकिन वो वहां से गायब मिला. उसके भागने की घटना से महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी है.

30 सितंबर को लूटे थे 2 करोड़ रुपये
कानपुर—आगरा नेशनल हाइवे पर 30 सितंबर की सुबह मास्टरमाइंड नरेश और उसके पांच साथियों ने कार के ओवरटेक कर दो करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. गुजरात की जीके कंपनी कैश ट्रांजेक्शन के चालक और कर्मचारी कानपुर आफिस से दो करोड़ रुपये लेकर आगरा आफिस आ रहे थे तभी हाइवे पर दो कार में आए आधा दर्जन से अधिक हथियारों से लैस बदमाशों ने नकदी लूट ली और कार चालक दीना जी को अगवा कर लिया और आगे जाकर उसे हाइवे किनारे फेंक दिया.

कर्मचारी ने लूट की सूचना मालिक अशोक भाई पटेल को दी जिसके बाद पुलिस पहुंची और पर्दाफाश के लिए एसएसपी ने छह टीमें लगाई थीं. जांच के दौरान कार के नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस दिल्ली पहुंची. तब वहां पता चला कि दो कार किराए पर ली गई थीं. एक कार वापस कर दी गई थी जबकि एक कार अभी नहीं वापस की गई थी. इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक के बाद एक बदमाशों को ट्रैस किया. इसके बाद गिरोह का सरगना नरेश निवासी गांव अरनी थाना खैर जनपद अलीगढ़ को उसके साथियों के साथ पायरनियर पुल के पास से पकड़ लिया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!