Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: The Vaishy community in Agra has declared that they will work to form their own government…#agranews
आगरा

Agra News: The Vaishy community in Agra has declared that they will work to form their own government…#agranews

347

आगरालीक्स…आगरा में वैश्य समाज ने भरी हुंकार—औरों की नहीं अपनी सरकार बनाने पर काम करेगा अब वैश्य समाज. यूपी में 100 और आगरा में 6 सीटों पर चुनाव का टारगेट.

वैश्य समाज औरों की नहीं बल्कि अपनी सरकार बनाएगा। यह तभी संभव है जब समाज एकजुट और इकट्ठा होगा। वैश्य समाज के सभी उपवर्गों को एक सूत्र में जोड़ने की मुहिम को गति देते हुए यह बात भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयोजित भारतीय वैश्य महासभा के मण्डलीय अधिवेशन में कही। जिसमें वैश्य समाज के लोगों से नाम के बाद अपना उपवर्ग नहीं बल्कि वैश्य लिखने की अपील की गई। साथ ही राजनीति में वैश्य समाज की भागेदारी बढ़ाने के लिए उप्र से 100 व जिले में छह सीटों से चुनाव लड़ाने के टारगेट पर काम करने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अतिथि पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश गोयल, राकेश गर्ग ने सम्मलित रूप से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक व संरक्षक अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को उनकी संख्या (20 प्रतिशत) के अनुपात में टिकट नहीं मिलती। सम्मेलन के माध्यम से लोगों में राजनीतिक जागरूकता पैदा करना उद्देश्य है। यदि कोई पार्टी हमें टिकट नहीं देती तो हम अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे। इस बार विधानसभा के चुनाव में 6 सीटों पर वैश्य समाज के प्रत्याशी खड़े करने का प्रयास रहेगा। फतेहपुर सीकरी से अशोक अग्रवाल व फतेहाबाद से अवनीश गुप्ता ने चुनाव लड़ने पर सहमति प्रदान की।

महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि भारतीय वैश्य महासभा का संगठन कई राज्यों सहित उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जिलों में सक्रिय है। समाज के उत्पीड़न की स्थिति में महासभा सदैव पीड़ितों के साथ खड़ी होकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में नोयडा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, अवागढ़, भरतपुर, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, जगनेर,शिकोहाबाद कागारौल सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

इन्हें मिला सम्मान
सम्मेलन में वैश्य समाज के सभी उपवर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं, समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाले वरिष्ठ जनों का सम्मान, आगरा जिला एवं महानगर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के वैश्य अध्यक्षों व समाज के उच्च पदों पर प्रतिष्ठित अधिकारियों का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. प्रदीप गुप्ता, बीडी अग्रवाल, भगवान दास बंसल, बसंत गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, चेयरमैन नगर पंचायत जगनेर कुलदीप गर्ग, जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता थे।

इनकी रही विशेष पस्थिति
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, कमल किशोर वार्षेण्य, राकेश कुमार वार्ष्णेय, विनोद अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल, संजीव गुप्ता, श्रीनिवास गुप्ता, कमल किशोर, राकेश कुमार वार्ष्णेय, नितिन अग्रवाल, महेश अग्रवाल, महेन्द्र खंडेलवाल, प्रवीन अग्रवाल, पंकज गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, विनेद गुप्ता, सतीश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विनय गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, एकता जैन, रेनू बंसल, पुनीत गुप्ता, नितिन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Distribution of 100 kg of medicinal kheer Prasad of Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में शरद पूर्णिमा की धवली चांदनी रात में अमृत तुल्य बनी...

आगरा

Agra News: The Governor is arriving in Agra tomorrow. She will stay for two days and will attend this university event

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रही हैं राज्यपाल. दो दिन रहेंगी. यूनिवर्सिटी के...

error: Content is protected !!