आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में सेंट पीटर्स स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन. विजेता बच्चों को मिली 25 लाख की पुरस्कार राशि
बच्चों की मानसिक क्षमता, तर्कशक्ति और एकाग्रता को बढ़ावा देने वाले ब्रेन ओ ब्रेन द्वारा आयोजित 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को आरबीएस कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों डॉ. सुशील गुप्ता विभव और डॉ. गिरधर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्रेन ओ ब्रेन की सिटी कोऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता बीते अगस्त माह में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 2500 स्कूलों के लगभग 75,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से आगरा के 25 से अधिक स्कूलों के करीब 3000 प्रतिभागी शामिल थे।
सिटी कोऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल ने बताया कि नेशनल वंडर किड कंपटीशन बच्चों की मानसिक क्षमता का उत्सव है। प्रतियोगिता से पूर्व प्रतिभागी बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया था।

बच्चों को विशेष रूप से तैयार की गई पाठ्य सामग्री दी गई, जिससे उनकी मानसिक गति, स्मरण शक्ति और गणनात्मक क्षमता को और मजबूत किया जा सके।
इस प्रशिक्षण के बाद बच्चों ने अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां हासिल कीं।
विजेताओं का सम्मान और पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
रैंक 1 से 25 तक — नेशनल टॉपर अवार्ड
रैंक 26 से 50 तक — नेशनल वंडर किड अवार्ड
अगले 25% विद्यार्थियों — गोल्ड मेडल
शेष प्रतिभागियों — सिल्वर मेडल और प्रमाणपत्र
इस अवसर पर 32 बच्चों को विशेष रूप से “नेशनल वंडर किड ट्रॉफी” और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
कुल मिलाकर ₹25 लाख की नगद पुरस्कार राशि विजेताओं में वितरित की गई।
दीक्षांत समारोह में 150 बच्चों को प्रमाणपत्र
कार्यक्रम के दौरान दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें ढाई वर्ष का कोर्स पूर्ण करने वाले 150 बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
सेंट पीटर्स स्कूल ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
सेंट पीटर्स स्कूल प्रथम,
सेंट एंड्रूज़ स्कूल द्वितीय,
सुमित राहुल स्कूल तृतीय,
जबकि गायत्री पब्लिक स्कूल और सेंट जॉर्ज स्कूल क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे।
ये बने नेशनल वंडर किड टॉपर
शिवांक अग्रवाल, अथर्व महेश्वरी, ध्वनि गोयल, सोमांश मंगवानी, जतिन अग्रवाल, कुशाग्र जैन, प्रभव जैन, जेसिका जेसवानी, हर्षवर्धन सिंह, अर्णव चौधरी, मोहम्मद अलियान, यशवर्धन सिंह, अथर्व श्रोती, निशिता गुप्ता, दिव्या बंसल, अध्ययानश अग्रवाल, अंश यादव, हर्षित कुमार, अथर्व गुप्ता, शिवांश अग्रवाल, अंशिका गर्ग, माहित जैन, आरव चतुर्वेदी, देव सिंघल और भाव्या अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वंडर किड टॉपर की सूची में स्थान बनाया।
आयोजन टीम का सराहनीय योगदान
कार्यक्रम की व्यवस्था चयनिका अग्रवाल, मीनू कोहली, रूपाली सिंघल, आलोक चंद्र, रीना चंद्र, शिव्या जैन, मोहित गर्ग, तृप्ति मित्तल, श्वेता बंसल, आकांक्षा अग्रवाल, नियति गोयल, ज्योति वर्मा, इंदिरा, आरती कालरा, नम्रता गोयल, गिन्नी ददयालनी और सपना गुप्ता आदि ने संभाली।