आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करवाचौथ पर लहंगे की चमक और चूड़ियों की खनक सुनाई दी, लाल रंग के लहंगे की सबसे ज्यादा डिमांड। ( Agra News: Boom in Karwachauth Market in Agra#Agra )
आगरा में करवाचौथ पर देर रात तक बाजारों में खरीदारी हुई। सबसे ज्यादा मांग लाल रंग के लहंगे की रही, 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के लहंगे पसंद आए। इसके साथ ही नए ट्रेंड की साड़ी भी पसंद की गई। इसमें थ्री डी फूलों वाली साड़ी की भी अच्छी बिक्री हुई। साड़ी के साथ जैकेट, अनारकली सूट, पेपलम स्टाइल चोली वाले लहंगे, इंडो वेस्टर्न परिधानों को लोगों ने पसंद किया। इसके साथ ही चूड़ी खरीदने वालों की भी बड़ी भीड़ रही।
करवे भी डिजाइनर
करवा चौथ के लिए बाजार में डिजाइनर करवे भी उपलब्ध हैं, इस बार डिजाइनर करवे और छलने की बिक्री हुई है। आज भी बाजार में खूब बिक्री की उम्मीद है।