आगरालीक्स…डांडिया नाइट में झूमी ताजनगरी. इंडियन आइडल फेम अंकिता मिश्रा की आवाज पर जमकर थिरके आगराइट्स. यादगार बनी शाम…
हाथों में डांडिया लिए और श्रृंगार किए अनारकली लहंगे में तो कोई राजस्थानी परंपरागत वेशभूषा तो कोई कलाइयों से कुहनियों तक चूड़ियां चूनर ओढ़े.. । यह नजारा दिखा गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित सिग्नेचर रिसॉर्ट में जहां लायंस क्लब विश्वास की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। इंडियन आइडल फेम अंकिता मिश्रा की आवाज़ पर डांडिया नाइट में महिलाएं-युवतियां सहेलियों संग इस कदर झूमीं कि घंटों तक किसी को होश ही न रहा। हरी घास पर दूधिया रोशनी में इस डांडिया नाइट के आयोजन में शाम यादगार बन गई।
शुरूआत महिला राज्य आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, कमिश्नर शेलेंद्र कुमार सिंह, डिस्ट्रिक गवर्नर संजीव तोमर, वीडीजी अजय भार्गव और वीडीजी आर. एन वर्मा ने दीप प्रवज्जलित कर की। धमाकेदार शुरूआत गायक अंकिता मिश्रा ने ढोल बाजे, नगाड़े संग ढोल बाजे, आधा है चंद्रमा रात आधी रीमिक्स, दीवाने तो दीवाने हैं, ढोली तारो ढोल बाजे.. आदि गीतों से हुई । जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गई, डांडिया नाइट की धूम मचती गई। महिलाओं में डांडिया उत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक के बाद एक बॉलीवुड गीतों ने ताजनगरिवासियों को जमकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव सुशील बंसल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ बंसल, निखिल गर्ग, अनुपम अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, निखिल गर्ग, अनित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजकुमार कोल, गौरव अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, कमल गुप्ता, विदित बंसल, दीपक गोयल, रितिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।