आगरालीक्स…दीपोत्सव से पहले सोना 1.30 लाख के पार. चांदी भी 1.71 प्रति किलो. इस साल सोना 54 हजार तो चांदी दोगुनी हुई महंगी….
दीपोत्सव से पहले ही सोना—चांदी के बढ़ते दामों ने लोगो के होश उड़ा दिए हैं. हर दिन सोना—चांदी के दाम बढ़ रहे हैं और यह लगातार क्रम जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 3,403 रुपये बढ़ा है, जो कि अब 1,30,874 रुपये हो गया है. वहीं चांदी की कीमत आज 3,192 रुपये बढ़कर 171275 रुपये प्रति किलो हो गई है.
इस साल सोना अब तक 54,712 रुपये बढ़ गया है तो वहीं चांदी 85258 रुपये यानी लगभग दोगुनी बढ़ी है. 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये का था तो वहीं चांदी भी 31 दिसंबर 2024 को 86017 रुपये थी.