आगरालीक्स…दीपावली के दिन आगरा मेट्रो का सफर करना चाहते हैं तो जानिए टाइमिंग. शाम को सिर्फ इतने बजे तक ही उपलब्ध होगी मेट्रो
20 अक्टूबर को दीपावली पर्व के दिन मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी ताज ईस्ट गेट और मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 06:00 बजे (सुबह) शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन 07:00 बजे (शाम) रवाना होगी।
सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा। बाकी दिनों में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं हमेशा की तरह सुबह 6:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि में 10:00 बजे तक जारी रहेंगी।