आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दीपावली पर दीपक से आग लगने से पूजन में रखे 1.50 लाख कैश और ज्वैलरी जली, बम और रोकेट से आग लगने की सूचना पर दौड़ती रही फायर बिग्रेड की गाड़ी। ( Agra News: Cash & Jewellery burnt on Deepawali in Agra#Agra )
आगरा के जगनेर में दीपावली पर लक्ष्मी गणेश पूजन के लिए ज्वैलरी और 1.50 लाख कैश भी रखा था। पूजन करने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए, पूजन की जगह पर दीपक जल रहा था। दीपक की थाली में ही ज्वैलरी और कैश रखा हुआ था, रात में रुपयों में आग लग गई, आग की चपेट में ज्वैलरी भी आ गई। मंगलवार सुबह जगने पर परिवार के लोग कमरे में गए तो वहां ज्वैलरी और कैश जला हुआ था।
राकेट और बम पटाखों से भी लगी आग
दीपावली पर रॉकेट और बम पटाखों से भी आग लगी, कई मामलों में स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया। मारुति एस्टेट में फैक्ट्री में आग लगने पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कोठी मीना बाजार में कूड़े के ढेर में आग लगने पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।