आगरालीक्स…आगरा में छाई स्मॉग की चादर. शहर के बीचों बीच इस पॉश मार्केट की हवा सबसे अधिक खराब. शाम चार बजे का एक्यूआई जाने
आगरा में दिवाली के बाद से लगातार एयर पॉल्यूशन बना हुआ है. शाम होने के साथ ही स्मॉग की चादर छाने लगती है. सांस लेने में अजब सा महसूस होने लगता है. गुरुवार को भी शाम चार बजे से शहर में स्मॉग की चादर छाने लगी. आगरा के लगभगर हर एरिया में एक्यूआई 150 से अधिक बना हुआ है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और खासकर श्वासं रोगियों को इससे खतरा है.
संजय प्लेस की हवा सबसे अधिक खतरनाक
आगरा में गुरुवार शाम चार बजे जारी किए गए एक्यूआई स्तर में संजय प्लेस की आवोहवा सबसे अधिक खतरनाक बनी हुई है. यहां का एक्यूआई 238 बना हुआ था जो कि श्वांस रोगियों के साथ ही आम लोगों के लिए भी खतरनाक स्तर पर है. इसके अलावा मनोहरपुर में 133, रोहता में 162, सेक्टर 3बी आवास विकास में 154, शाहजहां गार्डन में 134 और शास्त्रीपुरम में एक्यूआई 154 बना हुआ है.